धनबाद महाअधिवेशन में कुंदा से पहुंचे कई लोग, जयराम महतो का बढ़ाया हौसला


रंजीत कुमार यादव



कुंदा(चतरा)। धनबाद में आयोजित जयराम महतो का महा अधिवेशन में कुंदा प्रखंड से दर्जनों लोग शामिल हुवे। कुंदा से जयराम महतो के समर्थक लोकनाथ महतो, रंजीत भोक्ता, उपेंद्र भोक्ता ने महाअधिवेशन में पहुंच कर जयराम महतो को हौसला बढ़ाया। साथ ही महाधिवेशन में जयराम महतो के नेतृत्व में झारखंड भाषा खतियान संघर्ष समिति पार्टी का गठन किया। गठित पार्टी झारखंड के सभी लोकसभा सीटों व विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। समर्थकों ने बताया कि कुंदा प्रखंड क्षेत्र से लगातार जयराम महतो के प्रति लोगो के बीच लोकप्रियता बढ़ रही है। लोगों का झुकाव उनके विचार के प्रति गहरा हो रहा है।

कुंदा से उपेंद्र भोक्ता के नेतृत्व में राजू भोक्ता, संतोष महतो, समेत दर्जनों की संख्या में उनके समर्थक अधिवेशन में शामिल हुए।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *