Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

केरेडारी उच्च विद्यालय गर्रीकलां में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन


केरेडारी। केरेडारी प्रखंड के उच्च विद्यालय गर्रीकलां में 10 वीं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन शुक्रवार को किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामजीवन महतो ने की, जबकि संचालन योग शिक्षक प्रमोद कुमार ने किया।कार्यक्रम में विद्यालय के सैंकड़ों छात्र-छात्रा और सभी शिक्षक- शिक्षिकाएं और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने भाग लिया। सबों ने एक स्वर ने कहा की करे योग रहे निरोग।  विद्यालय के प्रधानाध्यापक राम जीवन महतो ने बच्चों स्वस्थ्य रहने का मूल मंत्र दिये। बताया की योग अति प्राचीन काल से चलते आ रहा है। लोग योग करके निरोग रहते हैं। वर्तमान समय में भारत ही नहीं पूरे विश्व के प्रसिद्ध प्रख्यात डॉक्टरों ने योग उचित समय में उचित योग करने की सलाह देते हैं।

मौके पर प्रधानाध्यापक रामजीवन महतो, सहायक शिक्षक मोहम्मद निजामुद्दीन, मनोज कुमार, सुनीता कुमारी, प्रमोद कुमार पांडे, उपेंद्र कुमार पटेल, कंचन कुमारी, लक्ष्मण कुमार राणा, अर्जुन प्रसाद कुशवाहा, कुसुम कुमारी, सहदेव सिंह, मिथिलेश कुमार, प्रमोद कुमार, धनेश्वर कुमार, सुरेंद्र कुमार समेत कई लोग मौजूद थें।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

आज फोकस में

error: Content is protected !!