रंजीत कुमार यादव
कुंदा। कुंदा प्रखंड क्षेत्र के नवादा पंचायत के आदिम जनजाति बाहुल गांव नवादा वा सिंदूरी गाँव में एक साल से ट्रांसफार्मर जला हुवा है। ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण दोनो गांव में बिजली आपूर्ति बाधित है। जिससे पूरा गांव अंधेरे में रहने को मजबूर है। गांव वालों का कहना है कि गांव में बिजली सिर्फ नाम का पहुंचा। ट्रांसफार्मर लगते ही जल गया। जिससे गांव वासी अंधेरा में हैं। पुरा गर्मी हम सब बेहाल रहे। अब बरसात के मौसम भी अंधेरा में बीतेगा। बरसात में जहरीले कीड़े मकोड़े एवं सांप बिच्छू से हमेशा डर बना रहता है। इसके बावजूद विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। वही ट्रांसफार्मर को ना बदले जाने को लेकर ग्रामीणों का रोष गहराता जा रहा है।
नवादा के महेश गंझु, संतोष बैगा ने बताया कि गांव में विद्युत आपूर्ति के लिए विभाग की तरफ से 25 केवी का ट्रांसफार्मर लगाया गया था। जो यह ट्रांसफार्मर मात्र दो-तीन दिन ही चला उसके बाद जल गया। इससे करीब 200 घर अंधेरे में रह रहे है। ट्रांसफार्मर जलने की सूचना विभाग को देने के बावजूद आज तक ट्रांसफॉर्मर बदला नहीं गया। ग्रामीण संतोष बैगा, संजय बैगा, सरजू बैगा, विजय बैगा कारू बैगा, मंगर बैगा, रंजीत बैगा ने बिजली विभाग के कर्मियों वा उपायुक्त से जला हुवा ट्रांसफॉर्मर को बदल कर नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है।
क्या कहते है नवादा पंचायत के मुखिया भरत यादव
नवादा पंचायत के मुखिया भरत यादव ने बताया कि गांव में ट्रांसफार्मर जलने व बिजली नहीं रहने की सूचना बिजली विभाग को कई बार दिया गया। परंतु विभाग का अभी तक कोई ध्यान नहीं है। इन्होंने बिजली विभाग से नया ट्रांसफार्मर लगाने का मांग किए है।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








