जमशेदपुर। जमशेदपुर के कदमा शास्त्रीनगर में महावीरी झंडे में मांस बांध कर रखने के मामले में दो समुदाय आपस में भिड़े। दोनो समुदाय के बीच हंगामा के पत्थर बाजी शुरू कर दिया गया। असामाजिक तत्वों ने गोली बारी भी की, हालांकि गोली बारी में कोई हताहत नहीं हुवा। पत्थरबाजी के बाद असामाजिक तत्वों ने दुकान और वाहनों में भी आग लगा दी। इससे छह दुकानें और दो बाइक जल गयी, जबकि एक बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घटना की मिलते ही स्थानिय पुलिस बल घटना स्थल पहुंच कर झारखंड अग्निशमन और टाटास्टील की दो दमकल वाहनों से आग पर काबू पाया गया। पत्थर बाजी करीब तीन घंटे तक चली, जिसमे एसएसपी प्रभात कुमार समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गये। पुलिस ने पत्थरबाजी व हंगामा कर रहे 50 से ज्यादा युवकों को हिरासत में लिया है। एसडीओ पीयूष सिन्हा के द्वारा क्षेत्र में धारा 144 निषेधाज्ञा लागू किया गया है। घटना स्थल पर उपायुक्त विजया जाधव कैंप कर रही है।
घटना 9 अप्रैल के शाम को है। दो समुदायों के बीच पत्थरबाजो को हटाने के लिए रात नौ बजे रैफ की तीन कंपनीयो को बुलाया गया। जिसके बाद रैफ व जिला पुलिस की टीम ने पत्थरबाजों को खदेड़ा गया। जैप 6 के जवानों की भी तैनाती की गयी है।
पत्थरबाजी की जानकारी मिलने पर कोल्हान डीआइजी अजय लिंडा और कमिश्नर मनोज कुमार रात में शहर पहुंचे।उन्होंने उपायुक्त और एसएसपी से हालात की जानकारी ली। वहीं, शांति भंग करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। साथ ही डीआइजी ने शहर के सभी क्षेत्र में फोर्स की तैनाती व गश्ती तेज करने तथा संवेदनशील क्षेत्र में अतिरिक्त फोर्स की तैनाती करने को कहा।
अफवाह पर ना दे ध्यान तथा शांति बनाये रखने में प्रशासन का करे सहयोग- उपायुक्त उपायुक्त विजया जाधव ने लोगों से कहा है कि असामाजिक तत्व द्वारा सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की कोशिश की जा रही है। प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर रख रहा है। संबंधित क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गयी है। किसी भी तरह की असामाजिक हरकत के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी। जनता से अपील है कि किसी भी तरह के अफवाह पर ध्यान न दें तथा शांति बनाये रखने में प्रशासन का सहयोग करें।
झंडे के बांस में मांस भरा पॉलिथीन बांधने से शुरू हुआ विवाद
कदमा शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर 3 चौक पर लगे बजरंगबली के झंडे के बांस में मांस से भरा पॉलिथीन असमाजिक तत्वों के द्वारा बांधा गया था। शनिवार शाम जानकारी मिलने पर हिंदूवादी संगठन के द्वारा इसका विरोध किया गया। रविवार को कदमा शास्त्रीनगर ब्लाक नंबर 2 स्थित जटाधारी हनुमान मंदिर में लोग बैठक कर रहे थे। इसी बीच असमाजिक तत्वों ने पत्थरबाजी शुरू कर दिया। जिससे बैठक में शामिल लोगो में भगदड़ मच गया। और दोनो ओर से पत्थरबाजी शुरु हो गई। घटना की सूचना मिलने पर कदमा थाना की पुलिस पहुंची। एसपी सिटी के विजय शंकर, एसडीओ पीयूष सिन्हा समेत डीएसपी कमल किशोर, अनिमेष गुप्ता और बिष्टुपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। और मामला को शांत कराने की कोशिश की। वही क्यूआरटी फोर्स की भी तैनाती कर दी गयी।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








