महुआडांड़। प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित गोलघर में प्रखंड के स्वयं सेवकों का बैठक किया गया। बैठक जिला सचिव राजू कुमार गुप्ता के उपस्थिति में हुआ। बैठक में राज्य स्तरीय पंचायत स्वयंसेवक संघ द्वारा आगामी 12 अगस्त 2023 को अपनी 5 सूत्री मांगों के समर्थन में भिक्षाटन कार्यक्रम में शामिल होने और समर्थन देने का निर्णय लिये। बैठक में उपस्थित पंचायत स्वयंसेवको ने बताया की वर्षों से क्षेत्र में घूम घूम कर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने में हम सभी जी-तोड़ परिश्रम किया है। जिसके बाद भी कोई हमारी सुध लेने वाला नहीं है। हमारी ये मांगे सरकार को माननी चाहिए, जिससे हम आगे अपना संपूर्ण योगदान गांव के विकास कार्यों में दे सके।
बैठक में संघ अध्यक्ष शंकर यादव, संगीता गिद्ध, राजमणि नगेसिया, गुलशन परवीन, शहनाज खातून, अशोक सिंह समुदवार, सुभाष नगेसिया, राजू कुमार गुप्ता, गौतम कुमार कृष्ण, रविंद्र प्रसाद, समीम अंसारी समेत कई लोग मौजूद थे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे





