महुआ डांड। महुआडांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेत सभी उप स्वास्थ्य केंद्रों में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत लोगों को फाइलेरिया का दवा खिलाया गया। साथ ही स्वास्थ्य प्रभारी अमित खलखो ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जागरूकता कार्यक्रम चलाए। कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी नीत निखिल सुरीन, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेश कुजूर, प्रखंड विकास पदाधिकारी अमरेन डांग, संत जेवियर महाविद्यालय प्राचार्य फादर डॉक्टर एमके जोश, संत जोसेफ प्लस टू विद्यालय के प्राचार्य फादर दिलीप एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने लोगों को दवा लेने का लाभ बताया। स्वाथ्य कर्मियो ने प्रखंड के हामी, चटकपुर, गढ़बुढ़नी, मिरगी समेत प्रखंड के सभी उप स्वास्थ्य केंद्रों में लोगों की जांच करते हुए फाइलेरिया की दवा खिलायें।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Post Views: 325





