जीवन में महान लक्ष्य का निर्धारण जरूरी -डॉ. सिस्टर ग्रेस

सूरज कुमार /महुआडांड़

महुआ डांड। संत जेवियर महुआडांड़ महाविद्यालय में स्टूडेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम ‘गोल सेटिंग’ थीम पर आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में संत जेवियर कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, पटना से मुख्य अतिथि के रूप में अंग्रेजी प्रोफेसर एवं आइक्यूएसी कोऑर्डिनेटर डॉ. सिस्टर ग्रेस और आइक्यूएसी मेंबर मिस्टर पीयूष वर्मा उपस्थित थे।

कार्यक्रम का शुरुआत महाविद्यालय के हिंदी विभाग के विद्यार्थियों ने स्वागत गान प्रस्तुत किया तथा अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मान दिया। साथ ही विद्यालय के प्राचार्य एवं उप प्राचार्य द्वारा मुख्य अतिथि को शॉल देकर सम्मानित किया गया।

डॉ. सिस्टर ग्रेस ने कॉलेज के विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान किया कि उन्हें अपने विद्यार्थी जीवन में कौन- कौन से कदम उठाने चाहिए, जिससे कि वे अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर सकें। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को आगे बढ़ने एवं सर्वांगीण विकास करने हेतु महत्वपूर्ण जानकारी दिए। मिस्टर पीयूष वर्मा ने कहा कि आपके अंदर आत्मविश्वास है तो आपको आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। बिना लक्ष्य के जीवन अधूरा है। कार्यक्रम के अंत में डॉ फादर समीर टोप्पो ने धन्यवाद ज्ञापन किया। मौके पर प्राचार्य सिस्टर कैसलीन जूलियट, डॉ. समीर टोप्पो, डॉ० राजीव तिर्की, डॉ० प्यारी कुजुर आदि समेत अन्य गणमान्य प्रोफेसर उपस्थिति थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *