एनटीपीसी सीबी परियोजना के वाहनों का भाड़ा वृद्धि, 15 दिन में भुगतान को लेकर विधायक वा डीसी, एसडीओ से मिले ओनर एसोसिएशन

एसोसिएशन ने इंडो और तुली कंपनी के द्वारा वाहन मालिकों का लाखों रुपया लेकर फरार होने का शिकायत डीसी वा एसडीओ से किए।

भाड़ा प्रति किमी 7.95 रुपया( पकरी बरवाडीह के तर्ज पर) तय करने, महीने में दो बार 15 दिनों में पेमेंट कराने का किए मांग

केरेडारी। एनटीपीसी सीबी कोल ट्रांसपोर्टिंग में लगे वाहनों का भाड़ा बढ़ोतरी को लेकर केरेडारी वा टंडवा हाइवा ओनर एसोसिएशन ने मंगलवार को बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद, हजारीबाग उपायुक्त, एसपी, अनुमंडल पदाधिकारी से मुलाकात कर पत्र सौंपा। एसोसिएशन ने विधायक वा अधिकारियों से मिलकर कोल ट्रांसपोर्टिंग कार्य में लगे वाहनों का उचित किराया प्रति किमी 7.95 रुपया( पकरी बरवाडीह के तर्ज पर) तय करने, महीने में दो बार 15 दिनों का पेमेंट कराने का मांग किए।

वही एसोसिएशन ने सीबी परियोजना से पूर्व में चले इंडो और तुली कंपनी के द्वारा वाहन मालिकों का लाखों रुपया लेकर फरार होने का शिकायत डीसी वा एसडीओ से किए। साथ ही इन दोनो कंपनियों से पैसे की भुगतान कराने का मांग किए। एसोसिएशन की मांग पर उपायुक्त ने एसडीओ से मध्यस्ता कर भाड़ा बढ़ोतरी, पेमेंट कराने पर पहल करने की बात कही। वही एसडीओ ने सीबी जीएम हाईवा ओनर एसोसिएशन के मांगों को जल्द पूरा करने का निर्देश दिए।


एसोसिएशन के सुरेश साव, मुकेश साव, राजेश कुमार साव, भीम महतो, निर्मल महतो ने कहा की आए दिन वाहनों के पार्ट्स पुर्जा, टायर वा अन्य वस्तुओं में दाम बढ़ोतरी हो रहा है। और सीबी परियोजना में वाहनों का भाड़ा तय मानकता के अनुरूप नहीं है। जिससे वाहनों वा किस्त डालना भी मुश्किल लग रहा है। मालिकों को वाहन किस्ती वा अन्य कार्य सुचारू रूप से चले और कोयला ढुलाई का कार्य भी सुचारू रूप से होने के लिए सीबी कोल परियोजना जीएम से ट्रांसपोर्टर वा वाहन मालिकों के साथ समन्वय स्थापित कर भाड़ा बढ़ोतरी, और पेमेंट 15 दिनों में कराने का मांग किए है। वहीं एसोसिएशन ने कहा कि कंपनी मांगों पर 28 जुलाई तक पहल नहीं करता है। तो एसोसिएशन बाध्य होकर 3 अगस्त से ट्रांसपोर्टिंग वाहनों के परिचालन को बाधित करेंगे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *