सूरज कुमार /महुआडांड़
महुआडांड। संक्रमण वा मलेरिया से बचाव के लिए महुआडांड़ प्रखंड के कई गांवों में स्वास्थ्य विभाग के ओर से डीडीटी का छिड़काव कराया जा रहा हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महुआडांड़ के चिकित्सा प्रभारी डॉ अमित खलखो ने बताया कि डीडीटी का छिड़काव का कार्य में बड़े पैमाने पर कर्मीयों को लगाया गया है। मलेरिया एवं संक्रमण के उन्मूलन को लेकर स्वास्थ्य विभाग समाज के लोगों को सुरक्षित रखने के लिए त्वरित गति से काम कर रही है। स्वास्थ्य विभाग की चिंता मलेरिया को लेकर है। लिहाजा गांव गांव तक इसकी रोकथाम के लिए डीडीटी पाउडर का छिड़काव किया जाएगा। यह प्रत्येक वर्ष विभाग द्वारा ग्रामीण सुदूरवर्ती क्षेत्र तथा मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों में मलेरिया मापदंड के अनुसार डीडीटी छिड़काव कार्य किया जाता है।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Post Views: 260








