रंजीत कुमार यादव
कुंदा। कुंदा पंचायत मुखिया मनोज कुमार साहू के पहल पर पंचायत के करीब 42 लाभुकों को शौचालय निर्माण कार्य का स्वीकृति दिया गया। शौचालय निर्माण को लेकर मुखिया ने शौचालय के अछूते लाभुकों को शौचालय निर्माण का स्वीकृति मिला। पूर्व में गरीब परिवार के घर में शौचालय नहीं होने के बावजूद भी पंचायत को ओडीएफ घोषित कर दिया गया था। गरीबी रेखा के तहत ग्रामीणों के यहां शौचालय निर्माण की सूची तैयार किया गया है। मुखिया ने बताया कि अब गांव के लोगो को शौच के लिए बाहर नही जाना होगा, शौचालय निर्माण से लोग स्वास्थ्य भी रहेंगे। लाभुक खुद से शौचालय का निर्माण करा कर योजना का पूरा राशि ले सकते हैं। आगे मुखिया ने कहा की वैसे परिवार या लाभुक जिनके घरों में आज तक शौचालय का निर्माण नहीं हो पाया हैं, वैसे लोग अपना आधार कार्ड का कॉपी और फोटो मुखिया के पास जमा करें। सभी के यहां शौचालय का निर्माण कार्य कराया जायेगा।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








