कंडाबेर में जेएमएम का प्रखंड स्तरीय सदस्यता अभियान सह कार्यकर्त्ता मिलन समारोह का अयोजन

बीजेपी आजसू ने झारखंड को मिल कर लूटा, यूपीए की सरकार में हो रहा है गरीबों का विकास- संजीव बेदिया






केरेडारी(हजारीबाग)। केरेडारी के कंडाबेर बाजार टांड में जेएमएम के द्वारा प्रखंड स्तरीय सदस्यता अभियान सह कार्यकर्त्ता मिलन समारोह का अयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष बिनेश पासवान वा संचालन प्रखंड सचिव चंद्रिका रजक ने की। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जेएमएम केंदीय सचिव संजीव बेदिया शामिल हुवे। श्री बेदिया ने सबसे पहले कंडाबेर माता स्थान में मां अष्ट भूजी का पुजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किए. कार्यक्रम में संजीव बेदिया ने विभिन्न दलों से छोड़ कर जेएमएम में शामिल हुवे कार्यकर्ताओं को पार्टी का पट्टा पहना कर स्वागत किए। और कार्यकर्ताओं को आगामी लोक सभा वा विधान सभा की तैयारी में जुटने का निर्देश दिया। यहां श्री बेदिया ने बीजेपी और आजसू पार्टी को आड़े हाथ लेते हुवे इनके उम्मीद्वारों को वोट नहीं देने का अपील किए। कहा की बीजेपी और सत्ता के लोभी आजसू हमेशा राज्य को लूटने का काम किया है। झारखंड गठन के उपरांत इन्होंने शासन किया, परंतु इन पार्टियों ने सिर्फ अपना विकास किया है। जनता विकास का राह ताकते रह गए।

कार्यक्रम में शामिल कार्यकर्ता

वर्तमान में राज्य में यूपीए गठबंधन की सरकार हैं, जो गरीबों के हक में काम कर रही है। हेमंत सरकार में गरीबों को पेंशन का कोटा खत्म कर दिया गया, शिक्षा के क्षेत्र में हर जिले में मॉडल स्कूल खोला गया जहां गरीब बच्चे उच्ची शिक्षा ले रहे है, सावित्री बाई फुले योजन के तहत काम काजी महिलाएं वा बच्चियां सशक्त हो रही है। आगे कहा की केरेडारी वा बड़कागांव में कई कोल कंपनियां आई हुई हैं जिसमे 75 प्रतिशत रोजगार स्थानीय लोगो को मिलेगा।

सरकार गैरमजरुआ जमीन को रैयती के दर्ज देने की तैयारी कर रही है, जो जल्द ही लागू किया जायेगा। इन्होंने ग्रामीणों को कोई भी समस्या को सीधे तौर पर बताने को कहा। आगे कहा की अगर विधायक ना सुने तो सीधा मुख्यमंत्री तक आपके बातो को मैं पहुचाऊंगा। जनता की समस्या हमारी समस्या हैं, जिसे सरकार को अवगत करा कर निदान कराएंगे। इन्होंने कंडाबेर बाजारटांड मंदिर का घेराव कराने का आश्वासन दिए।

कार्यक्रम को संजीव बेदिया के अलावे रफीक मियां, विनेश पासवान, चंद्रिका रजक, रेशमा प्रवीण समेत कई लोगो ने संबोधित कर लोगो में पार्टी के प्रति समर्पण का भावना को उजागर किए।

मौके पर कंडाबेर मुखिया दिनेश साव, बड़कागांव प्रखंड अध्यक्ष किशोर राणा, बाबूलाल रजक, गणेश रजक, मुंद्रिका रजक, पंकज रजक, किशुन राम, सुधीर राम, प्रदीप तुरी, प्रेम गंझू, जितेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार, टुकेश्वर महतो, टुकन साव, कामेश्वर साव, जागेशर महतो, सिकेंद्र भुइयां, मो साजिद, मुंशी राणा, प्रीतम राणा, बदरुदीन मियां, पंकज कुमार गोस्वामी, समेत सैकड़ों जेएमएम कार्यकर्ता मौजूद थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *