केरेडारी ( हजारीबाग)। केरेडारी कृषि फार्म मैदान में फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन शनिवार को किया गया। मैच का शुभारंभ केरेडारी थाना प्रभारी नायल गोडविन केरकेट्टा, मुखिया महेश प्रसाद साहू, पूर्व मुखिया तापेश्वर साहू, आजसू जिला उपाध्यक्ष भोला महतो, प्रखंड अध्यक्ष बैद्यनाथ महतो, विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव केेे द्वारा संयुक्त रूप से फीता काट कर व फुटबॉल में किक मार कर किया गया।

थाना प्रभारी नायल गोडविन केरकेट्टा ने खिलाड़ियों से खेल को खेल की भावना से खेलने वा खेल में अच्छा प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रौशन करने का सलाह दिए। इस टूर्नामेंट में चतरा, हजारीबाग जिला के कुल 32 टीम भाग लिए है। उद्घाटन मैच टंडवा मिश्रौल बनाम मसूरिया केरेडारी के बीच हुवा। मैच में दोनो टीम बराबरी में रहे, पेनल्टी शूट आउट में मिश्रौल के टीम ने 2- 4 के बढ़त कर मैच जीता। मैच रेफरी रामकृष्ण राणा थे।
मौके परलीलाधन साव, देवनारायण राणा, अमेरिका राम, मो कासिम, बहादुर राम, अमित गुप्ता, विकाश कुमार, ज्ञानी कुमार, मो सफीक, अनिल कुमार, राजेंद्र कुमार, सागर कुमार, मो आमिर समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








