केरेडारी (हजारीबाग)। केरेडारी पुलिस ने फरार चल रहे दो वारंटीयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार वारंटी नागेश्वर भुईयां पिता स्व झुबर भुईयां बड़की हेवाई, थाना केरेडारी का रहने वाला है। इस पर थाना संख्या- 67/2010 धारा 366ए/376/34 भादवि का आरोपी है। वही छोटन प्रजापति पिता रामवृक्ष प्रजापति थाना बड़कागाँव पर केरेडारी थाना कांड संख्या 111/23, धारा 376/498/506 भादवि के प्राथमिकी अभियुक्त है। जिसे पुलिस ने शनिवार को मेडिकल जांच कराकर हजारीबाग जेल भेज दिया।
इस संबंध में केरेडारी थाना प्रभारी नायल गोडविन केरकेट्टा ने कहा कि फरार चल रहे वारंटीयों को उनके घर से गिरफ्तार किया गया है। ये दोनो काफी दिनों से फरार चल रहे थे। जिसे शनिवार को जेल भेज दिया गया है।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Post Views: 366








