झुंड से बिछड़ा हांथी ने मचाया उत्पात, गर्रीकला में तोड़े घर लाखों का नुकसान

केरेडारी ( हजारीबाग)। केरेडारी प्रखंड के गर्रीकला में झुंड से बिछड़ा एक हांथी ने 13 जुलाई के रात जमकर उत्पात मचाया। गर्री कला के नदी पार निवास नरेश रजक पिता चैतु बैठा के घर बीते रात हांथी ने कच्चा मकान का दरवाजा को तोड़ दिया, साथ ही पक्का मकान का दरवाजा को धक्का देते हुए घर में घुस गया और घर में रखा चावल, गेहूं समेत अन्य वस्तु चट कर गया। वहीं बिहारी राम का पक्का बाउंड्री, घर का खिड़की दरवाजा उखाड़ दिया।

इस संदर्भ में गर्रीकला निवासी नरेश रजक ने कहा कि हाथी बीते कई दिनों से बरियातू, कंडाबेर, बेलतू पंचायत के गांवों में लगातर बिचरन कर रहा है। परंतु वन विभाग बड़कागांव के द्वारा हाथी भगाने के लिए नही सर्थक पहल नहीं किया गया है।  घटना की जानकारी मिलने पर गर्रीकला मुखिया हित नारायन साव और हल्का कर्मचारी जितेंद्र कुमार ने हाथी द्वारा किए गए नुकसान का मुआयना किया और आपदा प्रबंधन के तहत वन विभाग बड़कागांव से मुआवजा दिलाने की बात कही।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *