जन्म – मृत्यु निबंधन को लेकर कार्यशाला का आयोजन, बीडीओ ने कर्मियों वा जनप्रतिनिधियों को दिए कई निर्देश

सूरज कुमार / महुआडांड़


महुआडांड़। जन्म प्रमाण पत्र एवं मृत्यु प्रमाण पत्र के शत-प्रतिशत निबंधन को लेकर प्रखंड कार्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता बीडीओ अमरेन डांग ने किया। कार्यशाला में महुआडांड़ स्वास्थ्य प्रभारी डॉ अमित खलखो, बीईईओ घनश्याम चौबे, चंद्रशेखर प्रसाद सभी पंचायत के मुखिया, आंगनबाड़ी सेविका, पंचायत सेवक, रोजगार सेवक, एएनएम, सहिया शामिल हुवे।

कार्यशाला में आगामी 14 जुलाई से 14 अगस्त 2023 तक प्रखंड स्तर पर कोविड-19 अवधि के दौरान छूटे हुए जन्म प्रमाण पत्र एवं मृत्यु प्रमाण पत्र के शत-प्रतिशत निबंधन को लेकर विशेष अभियान चलाने पर विचार विमर्श किया गया। बीडीओ ने अभियान के दौरान जन जागरूकता के लिए आम जनों में जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्रों के महत्व को समझाते हुए युद्ध स्तर पर प्रचार प्रसार करने संबंधित निर्देश सभी जनप्रतिनिधियों वा वा अन्य कर्मियों को दिए। वहीं 21 दिन के अंदर जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए पंचायत सेवक की अनुशंसा के आधार पर प्रखंड कार्यालय से ही प्रमाण पत्र निर्गत करने का आदेश दिए।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *