सूरज कुमार / महुआडांड़
महुआडांड। प्रखंड में डीएपी, यूरिया खाद एवं उर्वरकों की काला बाजारी पर लगाम लगाने को मंगलवार को एसडीओ नीत निखिल सुरीन एवं बीडीओ अमरेन डांग ने खाद की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दुकानों की जांच कर स्टॉक की उपलब्धता एवं वितरण की प्रक्रिया की जानकारी ली।
एसडीएम सुरीन ने सभी खाद विक्रेताओं को अपने-अपने पीओएस मशीनों में खाद के फिजिकल स्टाक का मिलान करने, खाद वितरण में लापरवाही ना बरतने, साथ सभी नियमों का भी पालन करने का निर्देश दिए। उन्होने सभी खाद विक्रेताओं को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि प्रकार की कालाबाजारी न करें, यदि उपरोक्त निर्देशों का किसी भी खाद विक्रेता ने उल्लंघन किया तो उसके विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। वही एसडीओ ने खाद बीज से संबंधित दर तालिका दुकान के बाहर लगाने का निर्देश दिया।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








