एनटीपीसी केरेडारी कोयला खनन परियोजना के द्वारा पांडु में लगाया गया मेडिकल कैंप, 284 लोगो का हुवा इलाज

केरेडारी (हजारीबाग)। एनटीपीसी केरेडारी कोयला खनन परियोजना के द्वारा पांडु में मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। डॉक्टर निशांत गवाली (एमडीएस) एवं डॉक्टर सौम्या राज (बीडीएस) के द्वारा 177 लोगों का दांतों का इलाज कर दवाई दी गई। वही 107 लोगों की आंखों की जांच कर 60 लोगों के बीच चश्मा बांटा गया। मेडिकल कैम्प 2 दिनों तक रहेगा। पहले दिन पांडु में एवं दूसरे दिन बसरिया में लगाया जायेगा। मेडीकल कैम्प का अयोजन एनटीपीसी केरेडारी परियोजना प्रमुख फैज तैय्यब के मार्गदर्शन पर श्रीनीवासन हॉस्पिटल एवं हजारीबाग डेंटल कॉलेज के सहयोग से लगाया गया। मेडिकल कैम्प में आँखों एवं दांतों के अलावा खून एवं ब्लड प्रेशर, शुगर, एवं कोलेस्ट्रॉल का भी जाँच किया गया। दांतों का जाँच के बाद लोगों को आवश्यकता अनुसार डेंटल किट एवं एंटीबायोटीक विटामिन की दवाई भी उपलब्ध कराया गया। परियोजना प्रमुख ने बताया कि केरेडारी परियोजना द्वारा पहले भी आँखों के मोतियाबिंद की जाँच एवं इलाज के लिए मेडिकल कैम्प लगाया गया था। जिसमें कुल 117 लोगों का ऑपरेशन कर मोतिया बिंद को ठीक किया गया है। एनटीपीसी जन स्वास्थ्य एवं बाल शिक्षा के कार्यों में सैदव तत्पर रहती है। परियोजना द्वारा समय समय पर जन कल्याण के कार्यो से ग्राम वासी भी परियोजना के आने से खुश है। मौके पर केरेडारी परियोजना से अपर महाप्रबंधक एस.पी गुप्ता एवं वरिष्ठ प्रबंधक आशीष कुल्लू का महत्व पूर्ण योगदान रहा।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *