पानी निकासी के लिए नाली नहीं, घरों के पास जमा हो रहा गंदा पानी ग्रामीण परेशान



सूरज कुमार /महुआडांड़

महुआडांड़ पंचायत के महावीर मंदिर के समीप पीपल पेड़ के आसपास गांव में रहने वाले लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। गांव में नालियों का निर्माण ना कराए जाने से जगह-जगह जल जमाव होने लगा है। जल का निकासी नहीं होने के कारण घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़कों पर ही जमा हो जाता है। जिससे यहां रहने वाले 25 परिवारों को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। घरों के आस-पास गंदा पानी एकत्रित होने से बच्चे भी परेशान है। उन्हें खेलने के लिए कोई जगह नहीं मिलती।
जल जमाव के कारण गांव में मच्छर पनप रहे हैं और बारिश के मौसम में संक्रमण का खतरा भी बना हुआ है।

इस संबंध में महुआडांड़ पंचायत समिति सदस्य नीलम देवी ने बताया कि नाली नहीं रहने के कारण ग्रामीणों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। यहां जल्द ही नाली का निर्माण कराया जाएगा।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *