महुआ डांड। महुआ डांड पोस्ट ऑफिस में आधार कार्ड बनाना शुरू किया गया है। महुआडांड़ उप डाकघर में ग्रामीण की सुविधा के लिए नया आधार कार्ड बनाना, आधार कार्ड में सुधार जैसे कार्य पिछले चार दिनों से शुरू से किया गया है। वही आधार लिंक, आधार अपडेट के अब ग्रामीण को कहीं जाने की जरूरत नहीं है। इस संबंध में डाकघर मास्टर रवि प्रकाश उरांव ने बताया कि सरकरी दर पर आधार कार्ड बनाने के साथ स्कूली बच्चों के छात्रवृत्ति के लिए भी खाता खोला जा रहा है। वैसे स्कूली बच्चे जिनका अभी तक छात्रवृत्ति के लिए खाता नहीं खुला है। पोस्ट ऑफिस आकर खाता खोल ले।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Post Views: 241








