हजारीबाग झील परिसर में एयर एम्फीथिएटर के सुंदरी करण के लिए एनटीपीसी ने डीसी को सौंपा चेक

हजारीबाग। हजारीबाग झील परिसर में निर्माणाधीन ओपन-एयर एम्फीथिएटर का सुंदरी करण को लेकर एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना के द्वारा सीएसआर मद से प्रथम किश्त की राशी 12,21,700 (बारह लाख इक्कीस हजार सात सौ रुपये मात्र) जिला प्रशासन को सौंपा गया। एनटीपीसी एचओपी नीरज जलोटा ने राशि हजारीबाग डीसी नैंसी सहाय को दिए। एचओपी नीरज जलोटा ने कहा कि कार्य प्रारंभ के उपरांत शेष बची राशी का भी भुगतान कर दिया जाएगा। ओपन एयर एम्फीथिएटर सुंदरीकरण का कार्य एनटीपीसी के द्वारा सीएसआर मद से 24,43,400 रुपए के लागत से कराया जा रहा है। जिसका प्रथम किस्त डीसी नैंसी सहाय के हाथों जिला प्रशासन को सौंपा गया।


मौके पर डीजीएम प्रशांत सिंह, डीजीएम सीएसआर एसके सेनापति मौजुद थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *