बारिश से शहरी क्षेत्र के सड़क की हालात बद से बदत्तर


सूरज कुमार /महुआडांड़


महुआडांड़( लातेहार)। मानसून की बारिश आते गर्मी से लोगों को निजात तो मिला, लेकिन महुआडांड़ के शहरी क्षेत्र के सड़कों की हालात बद से बदत्तर हो गया है। क्षेत्र के शास्त्री चौक से रामपुर तक, डीपाटोली से बिरसा चौक तक एवं दुर्गा बाड़ी से शहीद चौक तक गली के सड़क समेत उरांव टोली, रामपुर, पकरी मुहल्ला समेत अन्य धनी आबादी वाले मुहल्ला का सड़क पर जल जमाव और किचड़ होने से ग्रामीणो का चलना दुश्वार हो गया है। प्रखंड के विभिन्न गांवो के सैकड़ो लोग साइकिल और पैदल से आना जाना करते है। इसके अलावे इसी मार्ग से सैकड़ों छात्र स्कूल एवं कॉलेज के लिए मुख्यालय आते है।

2009 में लातेहार के महुआडांड़ को बनाया गया था अनुमंडल, परंतु नही हो सका अपेक्षित विकास

2009 में लातेहार जिले का महुआडांड़ को अनुमंडल मुख्यालय बनाया गया। लेकिन 12 साल बीत जाने के बाद भी अनुमंडल स्तर का विकास नहीं हो पाया। शहरी क्षेत्र में भी पक्की सड़क का आभाव है, नाली नही होने के कारण घरो से निकलता गंदा पानी रोड पर बहते रहता है। शहरी क्षेत्र के सड़क 15 से 20 वर्ष पहले बना है। जो बदलते समय के साथ सड़क काफी जर्जर और गड्ढा हो गया है, लेकिन अधिक परेशानी बरसात में होती है। शहरी क्षेत्र दो पंचायत महुआडांड़ एवं अमवाटोली क्षेत्र अंतर्गत धनी आबादी निवास करता है। इसके बावजूद शहर का विकास नहीं हो रहा है। इस पंचायत के जनप्रतिनिधि कहते है कि पंचायत विकास फंड में इतना पैसा नहीं आता की शहरी क्षेत्र में सड़क और नाली की जरूरत को पूरा किया जा सके। इन्होंने ने सड़क निर्माण विभाग से सड़क वा नाली निर्माण का मांग किए है।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *