Odisha: क्योंझर में अनियंत्रित ट्रक ने बारातियों को कुचला, 5 की मौत 9 घायल

क्योंझर (ओडिशा)। ओडिशा के क्योंझर जिले में अनियंत्रित ट्रक ने शादी का जश्न मना रहे बारातियों को चपेट में ले लिया। ट्रक के चपेट में आने से 5 बारातियों की मौत हो गई, जबकि नौ लोग बुरी तरह से घायल हो गए है। घटना 27 जून के मध्य रात्रि की है। घायलों को जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल लोग

जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों की पहचान मानघर गांव के जीत पात्र, कालिया महंत, लक्ष्मीपद के रती मुंडा, षष्ठीघर के बापुना देहुरी के रूप में किया गया है। मानपुर गांव से बारात साथीघर साही आई थी. यहां दुल्हन के घर से कुछ दूरी पर बाराती डीजे की धुन पर नाच रहे थे उसी समय हादसा हुआ।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने एनएच जाम कर मुआवजा का मांग कर रहे थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *