आरकेडी कंपनी के प्लांट में मिक्चर मशीन में कट कर दो मजदूरों की मौत

गुमला। गुमला जिला में स्थित सिसई प्रखंड के रेड़वा आरकेडी कंट्रक्शन कंपनी के प्लांट में मिक्चर मशीन में गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गयी। घटना 27 जून दोपहर की है। मृतकों में बिरकेरा महुआटोली निवासी भरत गोप (16) व मुर्गू अंबाटोली निवासी प्रदीप उरांव (20) शामिल है। घटना के बाद प्लांट में मौजूद सभी कर्मचारी फरार हो गये। सूचना पर प्लांट पहुंचे ग्रामीणों ने हंगामा करते हुवे प्लांट के मशीन व वाहनों में तोड़ फोड़ किया। भाग रहे प्लांट के मैकेनिकल फॉरमैन मनोरंजन जेना को ग्रामीणों ने खदेड़कर पकड़ा और प्लांट लाकर उसकी जमकर पिटाई की। घटना की सुचना मिलते ही थानेदार आदित्य कुमार चौधरी दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर मनोरंजन जेना को भीड़ से निकालकर अपने कब्जे में किया। इसके बावजूद भी भीड़ मनोरंजन जेना को पुलिस की गाड़ी से खींचकर निकालकर पीटे।

घटना स्थल में मौजूद पुलिस वा ग्रामीण

मामले की गंभीरता को देखते हुए थानेदार ने वरीय पदाधिकारियों से अतिरिक्त पुलिस बल की मांग की। इसके बाद एसडीपीओ मनीष चंद्र लाल, सीओ अरुणिमा एक्का, इंस्पेक्टर अनूप केरकेट्टा, इंस्पेक्टर मनोज कुमार, सार्जेंट अर्जुन महथा, सिसई के थाना प्रभारी आदित्य कुमार चौधरी, भरनो के थाना प्रभारी कृष्ण कुमार तिवारी, पुसो के थाना प्रभारी सत्यम गुप्ता, करंज के थाना प्रभारी आशीष भारती, सिसई पुलिस के अधिकारी व जवान सहित पुलिस केंद्र गुमला के पुलिस जवान घटना स्थल पहुंचे। देखते ही देखते आरकेडी कंपनी की प्लांट पुलिस छावनी में तब्दील हो गयी। पुलिस अधिकारियों व पुलिस बल के द्वारा भीड़ को नियंत्रित किया। लोगों को समझा-बुझाकर मशीन में फंसे शव को शाम चार बजे बाहर निकाला गया। परंतु शव को पोस्टमार्टम करने के ले जाने नही दिए। ग्रामीण उग्र होकर नेशनल हाइवे सड़क जाम कर दिया है। जिससे रांची व छत्तीसगढ़ मार्ग जाम हो गया है। वही आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा शाम 5.15 बजे प्लांट में मौजूद एक हाइवा में आग लगा दिया। हालांकि पुलिस की तत्परता से आग पर काबू पाया गया। आरकेडी कंपनी पलमा से गुमला तक फोरलेन सड़क बना रही है।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *