हजरीबाग वासियों ने वंदे भारत एक्सप्रेस का ढोल वा ताशा से किए स्वागत

प्रधानमंत्री के हरी झंडी दिखाने के बाद वंदे भारत एक्स्प्रेस पहुंचा हजारीबाग स्टेशन

हजारीबाग। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हरी झंडी दिखाते ही पटना से रांची वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू हो गया। शुरवती दौर में वंदे भारत एक्सप्रेस थोड़ा लेट से हजारीबाग टाउन स्टेशन पहुंची। जहां पर भाजपा कार्यकर्ताओ वा हजारीबाग नगर वासियों ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का स्वागत ढोल वा ताशा बजा कर किए। प्रधानमंत्री के हरी झंडी दिखाने के बाद कोडरमा सासंद सह केन्द्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, हजारीबाग सासंद जयंत सिन्हा रांची स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन की यात्रा का आनंद लिए। बीजेपी कार्यकर्ताओ ने वंदे भारत ट्रेन पर फुल बरसाया। मौके सासंद जयंत सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री और रेलमंत्री ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन देकर हजारीबाग वासियों का सपना पुरा किया। उन्होंने कहा कि हजारीबाग से बहुत जल्द इंटरसिटी और राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन चलेगी। इंटरसिटी ट्रेन से यात्रा करनेवाले यात्रियों को रांची जाने मे एक सौ रुपया से भी कम किराया लगेगा। आने वाले सालों में क्षेत्र मे बुलेट ट्रेन भी दौड़ेगा।

वंदे भारत एक्सप्रेस का स्वागत करते सांसद वा नगर वासी

सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि हजारीबाग वासियों एक बडी खुशी की बात है। प्रधानमंत्री ने भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से रांची पटना सहित पांच वंदे भारत एक्सप्रेस का उदघाटन किया है। जो देश के लिए गर्व की बात है।

मौके पर मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल , भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव ,बटेश्वर प्रसाद मेहता ,पूर्व जिलाध्यक्ष टुन्नू गोप, भैया अभिमन्यु प्रसाद, हरीश श्रीवास्तव, विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार साहू, किशोरी राणा, धीरज कुमार, एडीआरएम आंपरेशन आशीष कुमार वर्मा, कोल एरिया मैनेजर अभिनव सिदार्थ, डीएम मयंक अग्रवाल, डीएसटीई संदीप गोयल, स्टेशन मास्टर शहनवाज रिजवी, आरपीएफ इंसपेक्टर अजय कुमार सिंह, कटकमदाग थाना प्रभारी धनंजय कुमार प्रजापति, एसआई पुर्णिमा कुमारी सहित कई पुलिस पदाधिकारी, जिला और रेलवे के जवान शामिल थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

आज फोकस में

error: Content is protected !!