सुरज कुमार
महुआडांड़(लातेहार)। लातेहार जिला के महुआडांड़ प्रखंड मुख्यालय में स्थित रामपुर के हरिजन टोला में पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गया है। यहां रह रहे ग्रामीण पीने वा अन्य जरूरी कार्य के लिए पर्याप्त पानी के जूझ रहे है। लोग पुनि के भटकते फिर रहे है। हरिजन टोला का पूरी आबादी मात्र तीन चापानल में आश्रित है। जिसमे दो चापानल मरम्मती के अभाव में पिछले कई महीनों से बंद पड़ा है। एक चापानल के भरोसे एक टोला पानी का उपयोग कर रहा था। इस उमस भरी गर्मी में ये चापानल जवाब दे दिया, भूमिगत जलस्तर कम होने के कारण एक मात्र सहारा चापानल भी दम तोड़ दिया। अब आलम ये है की
लोगो को अब पानी लाने के लिए आधा किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। फिरभी लोगो को जरूरत के हिसाब से पानी नहीं मिल पाता। लोग किसी तरह जीवन यापन कर रहे है। पेयजल की समस्या पर ग्रामीण अशोक, प्रकाश ने बताया कि वर्ष 2018 में दो चापानल पर पंचायत विकास के 14वें वित्त के राशि से सोलर सिस्टम पानी टंकी लगा था। जिससे दोनो चापानलों को खराब कर दिया गया है। पिछले एक साल से पानी टंकी भी खराब पड़ा है।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








