महुआडांड़( लातेहार)। महुआडांड़ मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने बीजेपी कार्यालय में शुक्रवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाया। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष शंभू प्रसाद के अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओ के द्वारा डॉ मुखर्जी के तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। साथ ही कार्यकर्ताओं ने इनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिए।
मंडल अध्यक्ष शंभू प्रसाद ने कहा की कश्मीर समस्या को लेकर बड़े संघर्ष की शुरूआत किए थे, कांग्रेस सरकार के कुचक्र के कारण डॉ. मुखर्जी जेल गए। जेल में ही संदिग्ध हालत में मां भारती की सेवा में अपना जीवन बलिदान कर दिया। डॉ. मुखर्जी देश के सच्चे सपूत थे। कार्यक्रम में मुख्य रूप अजय कुमार उरांव, मोहन यादव,केशवर प्रसाद, दीपेन्द्र नाथ शाह ,मोहन यादव, अशोक राम, बंधा राम, विष्णु प्रसाद, जमुना प्रसाद समेत कई लोग मौजूद थे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








