हजारीबाग कांग्रेस कार्यालय में राहुल गांधी का 53 वां जन्म दिन मनाया गया
हजारीबाग। जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का 53 वां जन्म दिन कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया। कार्यकर्ताओं ने श्री गांधी के दीर्घायु एंव सफल जीवन की कामना किए। साथ ही राष्ट्रीय ताइक्वांडो टूर्नामेंट के गोल्डमेडलिस्ट रूदला कटकम सांडी निवासी शुभम यादव, सिल्वर मेडल विजेता ओकनी के अंशिका सिन्हा, कोच अंकिता कुमारी को पुष्पगुच्छ वा प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किए।
जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार यादव ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम के नायक राहुल गांधी कन्या कुमारी से कश्मीर तक पांच हजार किलोमीटर की पदयात्रा कर आम जनता का आशिर्वाद ले चुकें है। और इधर मोदी जी आम जनता की बात करने के बजाय मन की बात करने में लगे है। देश में मंहगाई, बेरोजगारी, नौजवान, किसान, पहलवान तथा मजदूर के मुद्दो पर कोई बात नही हो रही है। बहन बेटियों की इज्जत के साथ-साथ हमारा लोकतंत्र, संविधान, आपसी भाईचारा खतरे में है। इन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ राहुल गांधी के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिए।
मौके पर उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता बिनोद सिंह, महानगर अध्यक्ष मनोज नारायण भगत, निसार खान, कृष्णदेव प्रसाद सिंह, ललितेश्वर प्रसाद चौधरी, दिलीप कुमार रवि, मिथिलेश दुबे, मकसुद आलम, अजय सिंह, सुनिल सिंह राठौर, गुड्डू सिंह, कृष्णा किशोर प्रसाद, परवेज अहमद, अंकुर अग्रवाल, बाबर अंसारी, नरेश कुमार गुप्ता, सलीम रजा, बेबी देवी, असगरी अंजूम, मनीषा टोप्पो, पुजा कमारी, कजरू साव, मीना महतो, मो. रब्बानी, गालिब अहमद, रितेश तिवारी, सालिक जफर शुभानी, अजित कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह, मो. मुस्ताक, मुकेश कुमार, राजा सिंह, चन्द्र शेखर आजाद, रोहन ठाकुर, मो. वारिस, मुगेश्वर प्रसाद चौधरी, सुरेन्द्र कुमार सिंह, बहादुर राम, सैयद अशरफ अली, मो. कमरूउद्दीन समेत कई कांग्रेसी उपस्थित थे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








