लावालौंग (चतरा)। चतरा जिला के लावालौंग प्रखंड के पूर्णाडीह में जामुन के पेड़ से गिरने से दो बच्चियों की मौत हो गई। मृतक पूर्णाडीह के अमेरिका गंझू की पुत्री फुलमतिया कुमारी एवं रामपति गंझू की पुत्री किरण कुमारी है। बच्चियों के मौत से गांव में शोक का लहर है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। बताया जाता है दोनो बच्चियां जामुन तोड़ने गांव से कुछ दूरी पर गए थे। दोनों बच्चियां एक ही जामुन के पेड़ पर चढ़ गए, जामुन खाने के दौरान डाली अचानक टूट गया और वे दोनों सिर के बल जमीन पर गिर गए। और बुरी तरह से घायल हो गए। बच्चों के शोर पर गांव वाले बच्चियों को उठाकर घर लाए।
समय पर नहीं मिला एंबुलेंस, इलाज के अभाव में हो गया मौत
बच्चियों के मौत पर परिजनों ने कहा की बच्चियों का मौत समय पर इलाज नहीं होने से हो गया है। स्वास्थ्य विभाग का एंबुलेंस को फोन किए परंतु नंबर नेटवर्क क्षेत्र से बाहर बताया। घटना के बाद एक घंटे तक दोनों बच्चियां तड़पती रही। इसके बाद बड़ी मशक्कत से एक निजी वाहन की व्यवस्था करके उन्हें इलाज के लिए ले जाया जा रहा था। इस दौरान रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई। मौके पर सूचना पाकर उपस्थित मनोज चंद्रा की पत्नी प्रेमलता चंद्रा ने परिजनों को पांच पांच हजार रुपये का सहयोग किया।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








