चतरा। राजपुर थाना क्षेत्र के रौशना मोड के समीप सफेद ऑल्टो कार से पुलिस ने लदा 30 पेटी अवैध नकली अंग्रेजी शराब जब्त की है। साथ ही पुलिस ने शराब तस्कर बहादुर कुमार 25 वर्ष पिता अशोक दाँगी सिन्दुआरी थाना- गिद्धौर को रंगे हाथ दबोचा। चतरा सदर एसडीपीओ अविनाश कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया की चतरा एसपी राकेश रंजन के गुप्त सूचना छापामारी टीम का गठन कर सड़क में वाहन जांच अभियान चलाया गया। वाहन चेकिंग के दौरान ऑल्टो कार की तलाशी में शराब मिला।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुवे कार में लोड 30 (तीस) कार्टुन नकली विदेशी शराब जिसमें रॉयल स्टेग स्टेरलिंग रिजर्व ,एवं इंपेरियर ब्लू, का 10-10 कार्टुन कुल 716 बोतल, 01 विभो कम्पनी का मोबाईल, अल्टो कार बरामद किया। वही तस्कर बहादुर को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में राजपुर थाना काण्ड संख्या 44/23 उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार तस्कर को पुलिस ने पुछताछ कर जेल भेज दिया।
छापामारी में राजपुर थाना प्रभारी बिनोद कुमार, पुअनि नंदन कुमार सिंह, सअनि नरेन्द्र प्रसाद मेहता, सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








