कुंदा। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल का प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव जी ने चतरा के वरिष्ठ एवं कदावर नेता डॉ मुर्तजा को प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व सौपा है। डॉ मुर्तजा को प्रदेश उपाध्यक्ष बनने से चतरा जिला के राजद कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। बधाई देने वालो का तांता लगा हुआ है। राजद कार्यकर्ताओं ने राजद सुप्रीमो माननीय लालू प्रसाद यादव, बिहार के उपमुख्यमंत्री माननीय तेजस्वी यादव, प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव, प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव,चतरा लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी सुभाष प्रसाद यादव,एवं माननीय मंत्री सत्यानन्द भोक्ता जी के प्रति आभार व्यक्त किया है। डॉ मुर्तजा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने मुझ पर जो विश्वास जताया है। मैं उस पर खरा उतरने का भरपूर कोशीष करूंगा। मै जनता दल के समय से ही लालू प्रसाद यादव जी के नीतियों और सिद्धान्तों को मान कर पार्टी से जुड़ा हूँ। पार्टी के विकट परिस्थितियों में निष्ठावान सिपाही बनकर चट्टान की तरह अड़ा रहा हूँ। सामाजिक न्याय एवं समतामूलक समाज की धारा को प्रदेश के प्रत्येक गाँव-गाँव तक पहुचाने का प्रयास करूँगा। दलित, शोषित,पीड़ित,गरीब-गुरबा, दबे-कुचले,अल्पसंख्यक एवं आदिवासियों के उत्थान एवं उनके सपनो को पूरा करने में, मैं कोई कोर-कसर नही छोडूंगा।
डॉ. मुर्तजा को प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर जिला अध्यक्ष नवल किशोर यादव,वरिष्ठ नेता हुलास यादव, प्रदेश महासचिव दिनेश दांगी,प्रदेश सचिव योगेंद्र प्रसाद यादव,खालिद खान,प्रदेश महासचिव अरुण कुमार यादव,रिंकू खान, डॉ मोहम्द फहीम, वकील खा, पूर्व जिलाध्यक्ष सलीम गोल्डेन,सुहैल अख्तर, मोहम्मद सेराज, अनवर खान,मंसर आलम “अधिवक्ता” शक्ति सिंह “अधिवक्ता” सतेंद्र कुमार “अधिवक्ता” सुरेश सिंह पासवान,कामेश्वर राम,बीरेंद्र दास, पूर्व प्रदेश सचिव नन्दकिशोर ठाकुर, प्रदेश सचिव इंद्रदेव ठाकुर,प्रदेश महिला उपाध्यक्ष प्रियंका वर्मा, 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष रामभरोस यादव एवं जागेश्वर यादव,रामदेव यादव,राजू लाल वर्मा,बैजनाथ यादव, विकास कुमार, जितेंद्र दांगी,रामेश्वर यादव,अशोक दांगी, कबीर अंसारी, सोनू खान, मोहमद आरिफ, सुनील कुमार सिन्हा, गुड्डू आलम, नीरज तिवारी सुभाष यादव,जसीम अंसारी,सुरेश सिंह,सरयू यादव,अर्जुन यादव,छठु सिंह भोक्ता, चंदू गंझू, रामचंद्र मुंडा,बैजनाथ यादव,ब्रह्मदेव भोक्ता, डॉ दिलीप यादव, खेदू यादव, मोजिब इमाम, नाशिर खा, सूरजदेव यादव,चंद्रिका यादव,चंद्रदेव यादव समेत हज़ारों कार्यकर्तओं ने बधाई दी है।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








