बच्चों के भविष्य के साथ ना हो खिलवाड़, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की व्यवस्था करें विद्यालय सचिव – उप प्रमुख अमेरिका महतो

केरेडारी। केरेडारी बीआरसी में मासिक गुरु गोष्ठी का आयोजन सोमवार को किया गया। बैठक की अध्यक्षता उप प्रमुख अमेरिका महतो ने की। बैठक में शिक्षक एवं बच्चे समय पर विद्यालय पहुँचे, समयानुसार विद्यालय वा वर्ग का संचालन करने, विद्यालय में पहुँचने पर बिना सूचना के बाहर नही जाने, विद्यालय परिसर की साफ सफाई रखने, विद्यालय का किचेन और गोदाम साफ व स्वच्छ रखने, विद्यालय का शौचालय साफ एवं उपयोगी होने, विद्यालय परिसर में बागवानी वा पौधे लगाने, बच्चे विद्यालय पोशाक पहन कर पहुंचे, शिक्षक वर्ग कक्ष में मोबाइल का उपयोग नहीं करने, परान पहनकर खाना बनाने, विद्यालय में कोयला के बजाय गैस पर भोजन बनाने, बच्चों को प्रतिदिन भोजन मेन्यु के आधार पर वा बैठाकर भोजन कराने, पारा शिक्षक 4% बढ़ोतरी के लिए प्रखंड स्तर पर अनुमोदन करने, सीआरपी समयावधि पर विद्यालय में रहे वा त्रुटियों पर प्रबंध समिति अध्यक्ष से मिलकर निस्पादन करने पर विचार विमर्श किया गया। बीईइओ जवाहर प्रसाद ने प्रखंड के 106 विद्यालय सचिवों को विद्यालय संचालन में लापरवाही बरतने पर विभागीय कार्रवाई करने का हिदायत दिए।

उप प्रमुख अमेरिका महतो ने कहा कि केरेडारी प्रखंड के सुदूर वर्ती क्षेत्रों में विद्यालय की लचर व्यवस्था है। शिक्षक कार्यअवधि के दौरान विद्यालय से बाहर भटकते दिखे तो उनपर कार्रवाई हो। बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ ना किया जाए। बच्चे देश का भविष्य है। इन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की व्यवस्था विद्यालय सचिव सुनिश्चित करें।

बच्चों के बीच किया गया चश्मा का वितरण

केरेडारी प्रखंड के विद्यालय में अध्ययनरत दृष्टि हीन बच्चों के बीच चश्मा का वितरण किया गया। फूलचंद गिरी के द्वारा 50 बच्चों के बीच एक एक चश्मा का वितरण किया गया है।

बैठक में बीपीएम अंकेश कुमार आदेशपाल अजय कुमार अजय कुमार राम, सीआरपी सुनील पांडे, दिलीप प्रजापति, राजेश तिवारी, रामेश्वर चौधरी, बीआरपी बिभुति भूषण, सुमित कुमार, फूलचंद गिरी, पूनम वर्मा, मृत्युंजय राय, रवि शंकर कुमार, अरविंद कुमार, कंचन देवी, सुगिया देवी, टी एन वर्मा, बिपिन कुमार, रामेश्वर राम, समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।

गुरु गोष्ठी में मौजूद सचिव वा अन्य
news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *