केरेडारी। केरेडारी प्रखंड के गर्रीकला दुर्गा मंडप परिसर में दलित समाज के द्वारा बा जबरन डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा लगाने का शिकायत एसडीओ हजारीबाग से किए है। गर्रीकला के ग्रामीणों ने एसडीओ हजारीबाग को पत्र लिखा है गर्रीकला के कुछ लोगो के द्वारा बा जबरन दुर्गा मंडप परिसर के रैयती जमीन में भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा लगाने को जमीन का खुदाई कर दिया गया। और जबर दस्ती प्रतिमा लगाने में लगे हुवे है। प्रतिमा लगने को लेकर किसी भी रैयत या ग्रामीणों वा जनप्रतिनिधियों से कोई सहमति नहीं लिया गया। प्रतिमा लगने से यहां दुर्गा पूजा के दौरान समस्या उत्पन्न होगा।
ग्रामीणों ने पत्र में लिखा है कि डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को दुर्गा मंडप परिसर में ना लगा कर कही अन्य स्थल पर लगवाने का मांग किए है। इस से किसी भी पक्षों की कोई धार्मिक भावना को ठेस नहीं पहुंचेगा। उक्त स्थल पर प्रतिमा लगने से विवाद होने की संभावना है।
आवेदन में पूर्व मुखिया लक्ष्मीकांत कुमार, कृष्णा कुमार, रामप्रकाश महतो, कपिलदेव महतो, कैलाश महतो, मंटू कुमार, देवनाथ कुमार, नरेश कुमार, संदीप शर्मा, कुलदीप पटेल, विश्वनाथ कुमार, बद्रीनारायण, कुलदीप, विनोद, बालेश्वर राणा समेत सैकड़ों लोगो का हस्ताक्षर है।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








