टंडवा। भारतीय जनता पार्टी टंडवा प्रतिनिधिमंडल का बैठक सिमरिया विधायक किशुन कुमार दास के नेतृत्व एनटीपीसी मुख्य महाप्रबंधक से मुलाकात किए। मुलाकात कर प्रतिनिधि मंडल ने टंडवा के परियोजना प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल की समस्या, हाइवा, ट्रक ट्रांसपोर्ट रोड में पानी का छिड़काव, सूर्य मंदिर में प्याऊ सेंटर का निर्माण कार्य, टंडवा में अंबेडकर पार्क बनाने, स्थानीय को रोजगार से जोड़ने समेत कई मुद्दो पर मुख्य महाप्रबंधक से विस्तार पूर्वक चर्चा किये।

जन समस्याओं पर मुख्य महाप्रबंधक एनटीपीसी तेजेंद्र गुप्ता ने बहुत जल्द सभी कार्यों के निष्पादन का भरोसा दिया। मौके पर प्रतिनिधिमंडल में भाजपा चतरा जिला महामंत्री मिथिलेश कुमार गुप्ता, जिला विधायक प्रतिनिधि अक्षयवट पांडे, महामंत्री विकास कुमार मालाकार, विधायक प्रतिनिधि शशि चौरसिया, प्रकाश पाठक, राजेंद्र सिंह, गणेश प्रसाद गुप्ता, ललित प्रसाद साहू समेत कई लोग उपस्थित थे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








