गोली बारी में पुलिस की गोली से घायल हुआ एक अपराधी, दो हुवे फरार
बड़कागांव संवाददाता कुलदीप कुमार
बड़कागांव पुलिस को गुरुवार को बड़ी सफलता मिली। एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना के ट्रांसपोर्टिंग कार्य में बड़ी घटना को अंजाम देने को लेकर योजना बना रहे प्रिंस खान गैंग एवं पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में एक अपराधी को गोली लगी।जिससे पुलिस ने घायल अपराधी को गिरफ्तार करने में कामयाब रही। घटना बड़कागांव- हजारीबाग पथ के 13 माइल के निकट बुढ़ना घाटी चक्रवार जंगल में गुरुवार सुबह 4 बजे के आसपास बड़कागांव पुलिस और प्रिंस खान गैंग के अपराधियों के बीच मुठभेड़ में एक अपराधी को लगी गोली, जबकि दो अन्य अपराधी जंगल एवं अंधेरा का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे।
पुलिस के अनुसार अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने को लेकर उक्त घाटी में जुटे थे। बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को इसकी सूचना मिली और अपने दल बल के साथ चक्रवार घाटी पहुंचे तो अपराधियों ने पुलिस की टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई जिससे एक अपराधी सैय्यद मोहम्मद जीशान को पैर में गोली लगी।जिससे पुलिस ने धर दबोचा।घायल जीशान हजारीबाग स्थित पेलावल का रहने वाला बताया जा रहा है।
एसपी अमन कुमार ने घटना को लेकर कहा
घटनास्थल पर हजारीबाग एसपी अमन कुमार घटना का जायजा लेने पहुंचे।घटनास्थल पर ही पत्रकारों को जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने कहा कि प्रिंस खान गिरोह के सदस्यों द्वारा पुनः किसी बड़ी घटना का अंजाम देने के फिराक में थे। जिसकी सूचना मिलने पर हमारी पुलिस टीम उक्त जंगल को घेराबंदी किया।पुलिस को देखकर अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसकी जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई जिसमें एक अपराधी सैय्यद मोहम्मद जीशान को पैर में गोली लगी।घायल अपराधी जीशान को पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने आगे बताया कि जीशान पूर्व में एनटीपीसी में ही चालक के रूप में काम करता था और वह कंपनी के हर गतिविधि को गिरोह को सूचना देने का कार्य करता था।फिलहाल वह लातेहार जिले में काम कर रहा था।
प्रिंस खान के द्वारा इसको पैसे ट्रांसफर किया गया है, रेकी करने वह अन्य सूचनाओं उपलब्ध कराया।कई अन्य लोगों को भी हम लोगों ने पिक किया है।उन्होंने कहा कि दो अन्य सदस्य जंगल एवं अंधेरा का लाभ उठाकर भाग गए हैं।अपराधी बाइक से आने की खबर बताई गई। घटना के बाद पुलिस टीम धरपकड़ के लिए छापामारी तेज कर दी है।
25 जुलाई को भी की गई थी गोलीबारी
मालूम हो कि महज कुछ दिन पूर्व 25 जुलाई 2026 की रात भी इसी घाटी पर पुलिया के समीप एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोल माइंस के ट्रांसपोर्टिंग हाईवा वाहनों पर फायरिंग की थी।उक्त फायरिंग का जिम्मेवारी प्रिंस खान गैंग के द्वारा पर्चा छोड़कर एवं प्रिंस खान के द्वारा एक ऑडियो जारी कर ली गई थी।इस घटना को उद्वेदन करने के लिए पुलिस लगातार क्षेत्र में लगातार छापामारी अभियान चल रही है।एवं कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।और इसी बीच पुनः एक बार फिर गिरोह के अपराधियों ने घटना का अंजाम देने पहुंचे और पुलिस एवं अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। विदित हो कि 22 अप्रैल 2026 को भी इसी बुढ़ना घाटी में अपराधियों द्वारा कटकमदाग के पसई गांव के एक ट्रांसपोर्टिंग हाईवा में आग लगा दी गई थी, जिसमें बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह द्वारा त्वरित छापामारी करते हुए 12 घंटे के अंदर ही चार अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफल रहे थे। पुलिस की ओर से मुठभेड़ के दौरान थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह, एसआई अभिषेक कुमार, राकेश खवास, अमित कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान शामिल थे। घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे पुलिस अधीक्षक के साथ बड़कागांव पुलिस इंस्पेक्टर शाहिद रजा, थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह, एसआई अभिषेक कुमार, छोटू उरांव , अमित कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस के जवान शामिल थे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे









