पुलिस ने मनोज महतो के घर चिपकाया पोस्टर, आरोप निराधार बताया

केरेडारी। पतरातु (बरकाकाना) पुलिस ने केरेडारी के सलगा निवासी मनोज महतो पिता डालचंद महतो के घर इश्तेहर  चिपका कर न्यायालय में प्रस्तुत होने को कहा है। मनोज महतो पर पतरातु (बरकाकाना) थाना कांड संख्या 165/2018, धारा 25(1बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट एवम 17 सीएलए एक्ट के तहत नाम जद आरोपी है। जो पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार काफी दिनों से फरार चल रहे है। केस के अनुसंधानकर्ता पुअनि अफजल अंसारी बरकाकाना ओपी जिला रामगढ़ के द्वारा केरेडारी पुलिस के साथ सलगा गांव स्थित घर में इश्तेहर चिपकाया गया।

इश्तेहार चिपकाते पुलिस कर्मी

हालांकि इस मामले में कांग्रेस नेता मनोज महतो ने कहा की आरोप बेबुनियाद है। आज तक दर्ज मामला के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिला था। पुलिस मामले में जांच करें और सही अपराधी को गिरफ्तार करें।

संबंधित पुलिस कर्मी ने बताया कि पूर्व में भी नोटिस दे कर मनोज महतो को सूचित किया गया है। न्यायालय के आदेश नुसार नोटिस चिपकाया गया है। न्यायालय में प्रस्तुत नही होने पर कुर्की जब्ती किया जायेगा।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

आज फोकस में

error: Content is protected !!