चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिला के टोंटो थाना क्षेत्र के तुम्बाहका के चिरियाबेड़ा जंगल में नक्सलियों द्वारा लगाये गये आइइडी बम की चपेट में आने से वृद्व महिला की मौत हो गई। जबकि एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल है। मृतका की पहचान गोरवारी तामसोय के रूप में हुई है। वही घायल चांदू कुई तामसोय है। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल चाईबासा में भरती कराया है। दोनों महिला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंजेदबेडा की रहनेवाली है। घटना 24 मार्च के संध्या की है। जानकारी के मिलते ही सीआरपीएफ, जगुवार व जिला पुलिस घटना स्थल पहुंची। महिलाओं को बरामद कर सदर अस्पताल पहुंचाया।
News24Jharkhandbihar.com के खबरों से अपडेट रहे…. प्ले स्टोर से एप डाउनलोड जुड़े https://play.google.com/store/apps/details?id=com.traffictailcompany.news24jharkhandbihar
जंगल से जलावन व पत्ता चुनने के दौरान विस्फोटक की चपेट में आयी महिलाये
पुलिस को घायल महिला ने बताया की दोनो जलावन वा पत्ता लाने जंगल गए थे। लकड़ी चुनने के क्रम में नक्सलियों द्वारा पुलिस को टारगेट करने के लिए लगाये गये आइइडी बम की चपेट में आ गई। आइइडी विस्फोटक होने अंजेदबेड़ा गांव निवासी 63 वर्षीय गोरवारी तामसोय की मौत हो गयी व चांदु कुई तामसोय गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घटना की जानकारी पाकर एसपी आशुतोष शेखर, मुफस्सिल थाना प्रभारी पवन चंद्र पाठक, सदर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी सदर अस्पताल पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने पूछताछ कर मामले की जानकारी ली। एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ झारखंड पुलिस व सीआरपीएफ के लगातार कार्रवाई से नक्सली बौखलाये हुए हैं। आये दिन आइइडी ब्लास्ट कर रहे हैं।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे