आकांक्षा परीक्षा में उच्च विद्यालय गर्रीकला के दो छात्रों ने लहराया परचम





केरेडारी (हजारीबाग)। केरेडारी के गर्रीकला उच्च विद्यालय में अध्ययनरत दो बच्चें आकांक्षा परीक्षा 2023 में सफलता हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। सफल छात्र ह्रितिक कुमार और मुरली कुमार महतो गर्रीकला के रहने वाले है। आकांक्षा परीक्षा 2023 में छात्र हजारीबाग जिले में प्रथम ह्रितिक कुमार 66.25% एवं मुरली कुमार महतो 65.63% अंक ला कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। जबकि झारखंड राज्य में पांचवा और छठा स्थान दोनो बच्चों का रहा।
ह्रितिक कुमार का कहना है आगे मैं न्यायधीश बनूंगा। बच्चों के सफलता पर उच्च विद्यालय गर्रीकला के प्रधानाध्यापक राम जीवन महतो ने खुशी व्यक्त करते हुए दोनों छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

सफल बच्चें

मुखिया हित नारायण साव, अध्यक्ष अरुण कुमार महतो ,प्रधानाध्यापक रामजीवन महतो,शिक्षक मोहम्मद निजामुद्दीन, मनोज कुमार ,सुनीता कुमारी ,प्रमोद कुमार पांडे, कंचन कुमारी,लक्ष्मण कुमार राणा,अर्जुन कुमार कुशवाहा, कुसुम कुमारी, प्रियंका कुमारी, प्रमोद कुमार, सहदेव सिंह, आदेशपाल सुरेंद्र कुमार, धनेश्वर कुमार ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का कामना किए।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

आज फोकस में

error: Content is protected !!