ठाकुर अनुकूल चंद्र के जन्मोत्सव पर प्रतापपुर में निकली शोभायात्रा

प्रकाश कुमार, प्रतापपुर (चतरा)

प्रतापपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित राजगढ़ मैदान में श्री श्री 108 श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी का 137 वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रतापपुर प्रखंड मुख्यालय में रविवार को एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसने पूरे क्षेत्र को रंगीन और उल्लास से भर दिया।शोभायात्रा प्रतापपुर राजगढ़ से शुरू हुई और रामपुर कसमार होते हुए बभने सहित कई क्षेत्रों में नगर भ्रमण करते हुए पुनः राजगढ़ प्रांगण पहुंची। इस दौरान प्रखंड के कई गांवों से महिला पुरुषों सहित दूर-दराज से गणमान्य लोग उपस्थित हुए।

शोभायात्रा से पूर्व वेद मांगलिक के साथ पूजा अर्चना की गई थी। जिसमें ठाकुर अनुकूल चंद्र जी की पूजा और आराधना की गई। शोभायात्रा के बाद भंडारे का भी आयोजन किया गया। जिसमें सभी उपस्थित लोगों ने भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया।

इस आयोजन के माध्यम से प्रतापपुर के लोगों ने ठाकुर अनुकूल चंद्र जी के जन्मोत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया और उनके आदर्शों और संदेशों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया। इस मौके पर हजारों की संख्या में लोग शामिल थें।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

आज फोकस में

error: Content is protected !!