बड़कागांव। राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन की एक बैठक प्रिंस होटल हजारीबाग में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष दिलीप निलेश एवं प्रदेश उपाध्यक्ष संजय साहू उपस्थित हुए। बैठक की अध्यक्षता बेचन साहू एवं संचालन अरविंद कुमार ने किया। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई। बैठक में जिला कमेटी का गठन किया गया जिसमें जिला अध्यक्ष कैलाश साहू, संरक्षक बेचन साहू, जिला महासचिव दिनेश साहू, जीतन साहू जिला उपाध्यक्ष अशोक साहू, अरविंद साहू, प्रयाग साहू जिला सचिव नंदू साहू तथा कार्य समिति सदस्य में अर्जुन साहू चंद्रिका साहू महेश साहू बैजनाथ साहू, लोकनाथ साव, सुखदेव साव, संजय साव, रंजीत कुमार, टिपन साव, तापेश्वर साव, तारकेश्वर कुमार, राजेन्द्र प्रसाद, गोपाल साव, सहित अन्य लोगों को बनाया गया। वहीं युवा जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार साव को बनाया गया।

Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे