केरेडारी (हजारीबाग)। विश्व पर्यावरण दिवस पर ब्रह्मा कुमारीज केरेडारी में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत केरेडारी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा प्रभारी विक्रम तथा सेवाकेंद्र प्रभारी बीके सरिता बहन के द्वारा पौधा लगाया गया। बीके सरिता बहन ने कहा की फैक्ट्री लगाने से कई वृक्षों की कटाई हो रही है जिससे पर्यावरण का संतुलन बिगड़ रहा है। संतुलन को बनाए रखने के लिए हम सब को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिए। वृक्षों के बिना मनुष्य का जीवन धरती पर संभव नहीं है।

वृक्ष की कमी से मृदा अपरदन तथा मृदा क्षय जैसी कई कमियां पैदा हो रही है जिससे खेती भी सही ढंग से नहीं हो पा रहा है वर्षा का भी संतुलन खराब हो जाता है। ब्रह्माकुमारीज की ओर से एक व्यक्ति एक वृक्ष एक विश्व का नारा लेकर वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें लोगों को पर्यावरण के प्रति पौधा लगाने तथा उनका संरक्षण के लिए जागरूक किया जा रहा है। कार्यक्रम में संचालिका बीके सरिता बहन, चिकित्सा प्रभारी विक्रम योगेंद्र, यशोदा, किशुन भाई, बेचन, भीम, रंजन, पारस, विवेक, बिरेंद्र, अनूप, रेखा, यशोदा, अंशु समेत कई लोग मौजूद थे।

Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे