टंडवा (चतरा)। गिरिडीह में आयोजित राष्ट्रीय लोजपा के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक मे भारत सरकार के केन्द्रीय मंत्री सह राष्ट्रीय लोजपा अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने समाज सेवी बबलू सागर मुंडा को पार्टी के संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष बनाया। समाज सेवी बबलू सागर मुंडा को पार्टी का संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष बनने से उनके समर्थकों समेत पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी का लहर है।

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत राम समेत कई कार्यकर्ताओं ने पशुपति कुमार पारस को धन्यवाद दिया है। वहीं रंजीत ने कहा है कि झारखंड में स्थानीय आदिवासी चेहरा के रूप में बबलू सागर मुंडा के पार्टी में आने से लोजपा झारखंड में चट्टान की तरह मजबूत होगा। बबलू सागर मुंडा के आने और उनके संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष बनने से निश्चित ही झारखण्ड मे पार्टी को लाभ होगा।
रंजीत राम ने कहा कि रामगढ़ में बबलू सागर मुंडा को नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। इधर बबलू सागर मुंडा ने कहा कि मैं ईमानदारी व निष्ठा पूर्वक पार्टी का कार्य करूंगा। मैं उस घर में दिया जलाने चला हूं, जहां सदियों से अंधेरा था। उन्होंने जनता के बीच सुख दुख में हमेशा साथ रह कर काम करने का बात कहा।

Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे