बड़कागांव में पत्रकारों ने मनाया होली मिलन समारोह शामिल हुए कई लोग




बड़कागांव। बड़कागांव में पत्रकार लोगों के द्वारा होली मिलन समारोह कार्यक्रम किया गया। जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ संवाददाता दीपक सिंहा व संचालन पत्रकार सह पंचायत समिति सदस्य रितेश ठाकुर ने की। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बड़का गांव इंस्पेक्टर अनिल कुमार एवं विशिष्ट अतिथि बड़कागांव प्रखंड के मुखिया संघ अध्यक्ष रंजीत कुमार सामाजिक कार्यकर्ता पूर्व रामनवमी समिति अध्यक्ष बिंदेश्वर दांगी उर्फ बिंदु, मुख्य रूप से उपस्थित हुए। लोगों ने अबीर गुलाल लगाकर गले मिलकर लोगों को होली की शुभकामनाएं दी।
इस दौरान इंस्पेक्टर अनिल कुमार  ने कहा कि लोग शांतिपूर्वक होली पर्व को मनाये एक दूसरे का सहयोग करें जबरदस्ती किसी को रंग गुलाल नहीं लगाये। विवाद से दूर रहें कपड़ा फाड़ होली नहीं खेले शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। मौके पर उपस्थित लोगों में मुख्य रूप से दीपक सिंहा, सदानंद शर्मा, पिंटू कुशवाहा, आनंद पासवान,  रितेश ठाकुर, विकास रंजन, बीरेंद्र कुमार, रंजीत साहू, राजेश कुमार, रंजन कुमार, संजय राम, ईश्वर कुमार प्रदीप कुमार कुलदीप कुमार, तारकेश्वर कुमार, बसंत कुमार, विष्णु कुमार गुप्ता, दिनेश कुमार आर्य राज किशोर, राज किशोर सोनी के अलावा प्रखंड के अन्य कई पत्रकार मित्र गण उपस्थित थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

आज फोकस में

error: Content is protected !!