एक दूसरे से आपसी मतभेद को भुलाकर मनाए होली — रोशन लाल
बड़कागांव। बड़कागांव प्रखंड के गुरुचट्टी स्थित कुशवाहा धर्मशाला में भाजपा,आजसू एनडीए का होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मिलन समारोह में उपस्थित सैकड़ो कार्यकर्ताओं सहित ग्रामीणों ने एक दूसरे के साथ रंग अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई दिया। कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी उपस्थित होकर लोगों के साथ ढोल मंजीरा और होली के पारंपरिक गीत संगीत के साथ झूमते हुए दिखे। विधायक रोशन लाल चौधरी ने उपस्थित सभी ग्रामीण और कार्यकर्ताओं को रंग अबीर गुलाल लगाकर होली का ढेर सारी शुभकामनाएं दिया। साथ ही उन्होंने उपस्थित लोगों को कहा कि होली एक आपसी भाईचारे का त्यौहार है हम सभी से आग्रह करते हैं कि पुराने देवेश और आपसी मतभेद को बुलाकर एक दूसरे से गले से गले मिलकर रंगों के इस पर होली को मनाई। आगे उन्होंने कहा कि होली में लोग बुराइयों को जलाकर अच्छाइयों को अपनाते हैं इसीलिए होलिका दहन मनाया जाता है। हम लोग भी अपने अंदर के बुराई को जलाकर अच्छाई को अपना लें तभी हमारे घर और हमारे समाज का कल्याण हो सकता है। मौके पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, मुखिया संघ के अध्यक्ष रंजीत कुमार, भाजपा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष आदित्य साहू सोनी,खेमलाल महतो, आजसू प्रखंड अध्यक्ष गौतम वर्मा,आजसू केंद्रीय सचिव अनिकेत नायक,आजसू केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाहा, आजसू जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र कुमार, गिरेंद्र प्रसाद ,भाजपा महामंत्री नरसिंह प्रसाद,आजसू प्रवक्ता तपेश्वर कुमार तापस, कुशवाहा समाज अध्यक्ष सोहनलाल मेहता,पप्पू मेहता, पूर्व प्रमुख टुकेश्वर प्रसाद, पूर्व मुखिया भीखन महतो, भाजपा नेता जय नारायण प्रसाद, प्रवीण कुमार,सुधांशु शेखर, सुरेंद्र कुमार, रविंद्र कुमार, राज मेहता, मेवालाल नाग, कामेश्वर महतो, रामपति राम, रिकी सिंह, राजकुमार राणा, सावंती देवी ,किशन राणा, सत्येंद्र गुप्ता, अवध किशोर कुमार,घनश्याम दांगी, दिनेश महतो, संजय महतो, महेंद्र विश्वकर्मा, अजीत कुमार, सहित सैकड़ो भाजपा आजसू एनडीए गठबंधन के कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे।

Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे