बड़कागाँव। प्रखंड अंतर्गत झारखंड कॉलेज में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कॉलेज प्राचार्य बिनोद यादव के नेतृत्व मे कॉलेज के छात्रों एवं शिक्षक गणों कि बिच होली मिलन बहुत धूम धाम से मनाया गया साथ ही फागुन कि रंग मे घुल कर छात्रों ने डीजे कि धुन मे खूब थिरके। और पुराने संस्कृति के अनुसार होली कि पकवान का सभी ने आनंद लिया। कॉलेज प्राचार्य ने कहा होली बुराई को छोड़ते हुवें आपसी भाईचारा के साथ जीवन कि उमंग को रंगों कि तरह रंगने का है। शांति के साथ हम सभी एक दूसरे से मिलकर होली मनाएंगे। इस कार्यक्रम में कॉलेज प्रोफेसर मो शमसेर अंसारी, रंजीत कुमार, धर्मनाथ कुमार, सूरज कुमार दास, गोपी कुमार, पूनम कुमारी, मोनिका कुमारी, आकांक्षा कुमारी, ईशा कुमारी, मोती, कुमारी ममता कुमारी, सपना कुमारी के साथ सैकड़ो छात्र उपस्थित थे।

Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Post Views: 15