प्रतापपुर में महिला दिवस : महिलाएं समाज और गांव का निर्माण करती हैं – पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता

प्रकाश कुमार 

प्रतापपुर (चतरा)। प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल के मैदान में सोमवार को एकल नारी सशक्ति संगठन के तत्वधान में महिला दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के निर्देशक डॉ बीनी तथा संचालन एकलनारी सशक्तिकरण संगठन के प्रखंड सहयोगी आरती चौरसिया के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य के पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि महिला दिवस के आयोजन से महिलाओं को जागरूक किया जाता है और समाज व गांव के बेहतर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं पुरुषों से कम नहीं हैं और वे ट्रेन और हवाई जहाज भी उड़ा रही हैं।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि राजद नेत्री रश्मि प्रकाश ने कहा कि महिला दिवस महिलाओं को दिए गए बलिदान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आज की महिलाएं विज्ञान, उद्योग समेत देश के सभी क्षेत्रों में नाम रोशन कर रही हैं, लेकिन कई जगहों पर महिलाओं के साथ अत्याचार भी किया जाता है।

कार्यक्रम में महिलाओं को कुर्सी दौड़, चम्मप दौड़, बैलून फोड़ रेस समेत अन्य प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृत्तीय स्थान प्राप्त करने वाली महिलाओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

आज फोकस में

error: Content is protected !!