केरेडारी प्रमुख ने स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों का किया निरीक्षण

केरेडारी। केरेडारी प्रमुख सुनीता देवी मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र और स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नव सृजित प्राथमिक विद्यालय तरहेसा, मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र तरहेसा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बकचोमा, नव सृजित प्राथमिक विद्यालय फूसरी, राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय मनातू में विधि व्यवस्था का जायजा लिए।

आंगन बाड़ी केंद्र का जांच करते प्रमुख

प्रमुख ने नव सृजित प्राथमिक विद्यालय तरहेसा में मध्यान भोजन में गड़बड़ी पाया। प्रमुख ने कहा भोजन मेन्यू के अनुसार नही बना था। बच्चों का दैनिक हाजरी पंजी में दर्ज उपस्थिती के अपेक्षा कक्षा में छात्रों की उपस्थिति भी कम मिला। आंगनबाड़ी केंद्र तरहेसा में भी बच्चों की उपस्थिति कम मिला, जबकी हाजरी पंजी में बच्चों की संख्या अधिक था। जिस पर प्रमुख सुनिता देवी ने सेविका को कार्य में सुधार लाने बात कही।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

आज फोकस में

error: Content is protected !!