केरेडारी प्रमुख ने अपने कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में मनाया वर्ष गांठ

पत्रकारों ने प्रमुख के कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर प्रमुख को किया सम्मानित


केरेडारी। केरेडारी प्रमुख सुनीता देवी अपने कार्यकाल का एक वर्ष पूरा करने के उपलक्ष्य में वर्ष गांठ मनाया। प्रमुख ने अपने आवास पर अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों वा सहयोगियों के उपस्थिति में केक काट कर खुशी मनाया। साथ ही प्रमुख सुनीता देवी ने एक वर्ष के उलब्धियों को पत्रकारों के समक्ष गिनाया। प्रमुख ने कहा अपने सहयोगियों वा प्रखंड में कार्यरत अधिकारियों वा कर्मचारियों के सहयोग के कई विकास योजनाओं को स्वीकृति दिया गया है। साथ ही कई विकास योजनाओं को कार्य करने हेतु चयनित किया गया है, जिसे विकाश मद की राशि आने पर योजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा। क्षेत्र के लोगों को किसी तरह के समस्या से जूझना नही पड़ेगा। क्षेत्र में विस्थापन एक समस्या है उससे भी सफलता पूर्वक निपटने का प्रयास करेंगे। हर विस्थापित को हक और अधिकार मिलेगा। क्षेत्र के लोग कभी भी कोई समस्या लेकर मेरे कार्यालय या आवास (जोरदाग) में पहुँच सकते हैं।

मौके पर केरेडारी बीडीओ कीस्टो कुमार बेसरा, मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष महेश प्रसाद साव, समाजसेवी प्रेमरंजन
पासवान, बसन्त सिंह, अनिता देवी, मोहन महतो, महेंद्र रजक, साजन पासवान, मनोज गुप्ता, कोली राम, सुरेश साव, नरेश नायक समेत कई गण मान्य लोग मौजूद थे।

पत्रकारों ने एक वर्ष पूरा होने पर प्रमुख को किया सम्मानित

प्रमुख सुनीता के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में आयोजित वर्ष गांठ में केरेडारी पत्रकार शामिल हुवे। पत्रकारों ने प्रमुख सुनीता देवी के कार्यकाल का सराहना करते हुवे शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किए। इस दौरान मनोज वर्मा, अरुण यादव, अवधेश यादव, अमित माली, गेंदों वर्मा, सुरेश साव, सुमंत साहा मौजूद थे। प्रमुख ने पत्रकारों के प्रति आभार व्यक्त की।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

आज फोकस में

error: Content is protected !!