केरेड़ारी(हजारीबाग)। एनटीपीसी केरेडारी कोल परियोजना के डीजीएम कुमार गौरव का हत्या से परियोजना में कार्यरत कर्मियों में भय का माहौल हैं। हत्या पर शनिवार को एनटीपीसी के सीकरी साईट कार्यालय में सन्नाटा पसरा रहा। भय के कारण हजारीबाग में रहने वाले कई कर्मी अपने कार्य क्षेत्र नहीं पहुंच सके। डीजीएम कुमार गौरव का हत्या होने पर केरेडारी प्रखंड में संचालित एनटीपीसी के केरेडारी कोल परियोजना वा चट्टी बारियातू कोल परियोजना में कोयला का खनन वा परिवहन का कार्य बंद रहा। दोनों परियोजना में कार्यरत सैकड़ों मजदूर काम को छोड़ कर वापस लौट गए। खनन वा परिवहन का कार्य बंद होने से एनटीपीसी को करोड़ो रुपए का नुकसान हुआ हैं।
इस मामले में केरेडारी थाना प्रभारी विवेक कुमार ने कहा कि कुमार गौरव की हत्या की सूचना मिलते ही केरेडारी पुलिस अपराधियों के धर पकड़ के लिए छापामारी अभियान शुरू कर दिया गया हैं। केरेडारी के सभी संदिग्ध लोगों का खोज खबर लिया जा रहा हैं। अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। इन्होंने आगे कहा कि परियोजना क्षेत्र में सुरक्षा की व्यवस्था व्यवस्था बढ़ा दिया गया हैं। परियोजना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल किया गया है, जल्द ही यहां कार्यरत कर्मी काम पर लौटेंगे।

Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे