केरेडारी। केरेडारी के बजार टांड़ परिसर में एनडीए कार्यकर्ताओं का होली मिलन समारोह का आयोजन गुरुवार को किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बड़कागांव विधायक रौशन लाल चौधरी शामिल हुए। कार्यक्रम में भाजपा आजसू कार्यकर्ताओं ने रंग गुलाल से विधायक को सराबोर कर दिया। वहीं विधायक ने भी लोगों को रंग गुलाल लगाकर होली के गीत गाते गाये। विधायक ने होली पर आधारित गीत पर कार्यकर्ताओं समेत उपस्थित लोगों ने जमकर ठुमका लगाया। साथ ही बने पकवान का आनंद लिया। कार्यक्रम में शामिल हुवे विधायक रौशन लाल चौधरी ने अपने संबोधन में क्षेत्रवासियों को होली की शुभकामनाएं दी। साथ ही लोगो को सौहार्द पूर्ण वातावरण में होली मनाने का अपील किये।
मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कर्मचारी साव, आजसू प्रखंड अध्यक्ष पंकज साहा, भोला महतो, मोहन महतो, नरेश कुमार महतो, रविशंकर जायसवाल, उपेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, बैजनाथ तिवारी, बद्री सिंह, सुनील सिंह, प्रीतम साहू, नारायण यादव, अशेश्वर यादव, कंचन यादव, बालगोविंद सोनी, तापेश्वर साव, जितेंद्र प्रसाद साहू, महेंद्र महतो, चंद्रिका रजक, सुमन गुप्ता, जयंती वर्मा, हुसैनी साव, जुगल साव, लीलाधन साव, नागेश्वर महतो, प्रयाग महतो, टुकेश्वर प्रसाद समेत सैकड़ों लोग मौजूद थें।

Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे