केरेडारी (हजारीबाग)। खान सुरक्षा सप्ताह 2024 के उपलक्ष्य में चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना का निरीक्षण एएडीओसीएम टीम द्वारा किया गया। निरीक्षण डीएमएस रत्नाकर सुंकी और आईएसओ पर्यवेक्षक अशोक कुमार के द्वारा किया गया। इस दौरान
चट्टीबारियातु कोयला खनन परियोजना प्रमुख नवीन गुप्ता मौजूद थे। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों ने वृक्षारोपण किया गया। जिससे पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता व्यक्त किये।
इस दौरान ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुरुवात किया गया। वहीं कर्मियों वा अधिकारियों को सुरक्षा की शपथ दिया गया। सुरक्षा के महत्व को उजागर करने के लिए एक नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। नुक्कड़ के माध्यम कर्मचारियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था। सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कार वितरण किया गया। ताकि उनकी मेहनत और समर्पण को सराहा जा सके।
समारोह में कर्मचारियों के बीच सुरक्षा जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ और खदानों में सुरक्षा की उच्च मानकों को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। यह “सुरक्षा सप्ताह 2024” 04 दिसंबर से 13 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। इसमें विभिन्न गतिविधियाँ कर्मचारियों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता और उत्साह को और बढ़ाएंगी।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे